Jamshedpur: जुबिली पार्क में टहलने गए टाटा मोटर्स यूनियन सदस्य की बाइक चोरी, शिकायत दर्ज

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जुबिली पार्क से रविवार शाम एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात पार्क के बाहर हुई, जहां युवक अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर टहलने गया था।

नामदा बस्ती निवासी और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर विकास तिवारी (27 वर्ष) रविवार शाम करीब 7 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (JH 05 CW 385) से जुबिली पार्क घूमने गए थे। उन्होंने बाइक को पार्क के किनारे सड़क पर खड़ा किया और कुछ देर बाद जब लौटे, तो देखा कि बाइक गायब थी।

विकास तिवारी ने आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। चोरी हुई बाइक काले रंग की है। इसका इंजन नंबर HAI1EDMHA48164 और चेसिस नंबर MBLHAW121MHA8435 बताया गया है। बाइक की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये है।

पीड़ित ने संदेह जताया है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी बाइक चोरी की है। उन्होंने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर बाइक की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मानगो में दो युवकों पर हमला, पुरानी रंजिश में हुई मारपीट – दो युवक घायल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *