Jamshedpur: साकची में सड़क पर भटकता मिला बच्चा, परिवार की तलाश में जुटी पुलिस

जमशेदपुर:  साकची थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गश्त के दौरान टाइगर जवानों ने एक लगभग आठ वर्षीय बालक को अकेले सड़कों पर घूमते हुए देखा. जवानों ने बच्चे को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम नवाज, पिता का नाम इमरान खान और मां का नाम निसात फरहा बताया. जब उससे घर का पता पूछा गया तो वह कभी मानगो तो कभी अन्य जगहों का नाम बताने लगा, जिससे सटीक जानकारी नहीं मिल सकी.

बच्चे की बातों में भ्रम की स्थिति को देखते हुए जवानों ने उसे साकची थाना लाकर पुलिस संरक्षण में रखा है. पुलिस का कहना है कि संभवतः बच्चा अपने घर का रास्ता भटक गया है. फिलहाल साकची थाना पुलिस ने आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी है और बच्चे के परिजनों की तलाश में जुट गई है.साकची थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस बच्चे को पहचानता हो या उसके माता-पिता के बारे में जानकारी रखता हो तो कृपया साकची थाना में संपर्क करें ताकि बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके. थाना परिसर में फिलहाल बच्चा सुरक्षित है और पुलिस उसके रहने और खाने-पीने की पूरी देखभाल कर रही है.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

    जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

    Spread the love

    Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

    जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time