Jamshedpur: बिड़ला मंदिर में गणेश चतुर्थी पर हुआ 131 किलो वजनी चक्र का अधिष्ठापन

जमशेदपुर:  गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में विशेष पूजा का आयोजन हुआ। पूजा में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने यजमान बनकर श्रीगणेश और मंदिर के शिखर पर स्थापित होने वाले 131 किलो वजनी पीतल के चक्र का पूजन किया।

मंदिर से जुड़े साकेत गौतम ने बताया कि चक्र को मंदिर के शीर्ष तक ले जाने का काम आज से शुरू हो गया है। इसे स्थापित करने में कम से कम दो दिन का समय लगेगा।

 

पूजा के बाद भक्तों में श्रीगणेश को प्रिय मोदक (लड्डू) का प्रसाद बांटा गया। मुख्य पुजारी पंडित विनोद पांडेय ने पूजा संपन्न कराई। उनके सहयोग में अजय तिवारी और राकेश ओझा भी मौजूद रहे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। इनमें आशुतोष राय, अशोक गोयल, असीम पाठक, विवेक तुल्सयान, आशू डोडररका, शंभू सिंह, शिव शंकर सिंह, मनोज सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमित शर्मा, अमृता मिश्रा, अजय कुमार, मंजू सिंह, कविता परमार और राघवेंद्र सिंह शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur  : श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा न्यास समिति के भवन पर ‘सजायाफ्ता’ ने जमाया कब्जा, डीसी-एसएसपी से शिकायत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time