Jamshedpur: सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा का उपाय, JPS में लगा टीकाकरण शिविर

जमशेदपुर:  रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह (जेपीएस) में एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. इस अभियान का उद्देश्य युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना था. शिविर के दौरान कुल 37 युवतियों को एचपीवी का टीका लगाया गया.

इस स्वास्थ्य पहल में रोटरी क्लब के कई प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया. इनमें अध्यक्ष पुनीत कौंटिया, सहायक गवर्नर डी एन जेना, पूर्व अध्यक्ष ओ. पी. चोपड़ा, सचिव संतोषी, क्लब सेवा निदेशक प्रतीक और नीता चोपड़ा शामिल रहे. सभी ने इस सामाजिक जिम्मेदारी में सक्रिय भागीदारी दिखाई.

एचपीवी टीका न केवल सर्वाइकल कैंसर से, बल्कि अन्य जननांग संक्रमणों से भी सुरक्षा प्रदान करता है. यह टीकाकरण किशोरियों के स्वास्थ्य की रक्षा के साथ उनके सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है.

रोटरी क्लब ने जमशेदपुर पब्लिक स्कूल को इस शिविर की मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही शिविर की सफलता में योगदान देने वाले सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों की भी सराहना की गई.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भू-विवादों के त्वरित समाधान की राह पर प्रशासन, आज निपटाए गए 48 मामले

Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण टैंकर में घुसी कार; कटक रेफर किया गया घायल युवक

बहरागोड़ा : कोहरे की चादर और तेज रफ्तार का जानलेवा संगम शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर देखने को मिला। होटल ओम कृष्ण के पास खड़े एक टैंकर से कार की…

Spread the love

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time