Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर हाट-बाजार दुर्जा पूजा समिति के पंडाल का मंत्री दीपिका पांडेय ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर की ओर से तैयार किए गए भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शुक्रवार को प्रदेश की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उद्घाटन किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक मंगल कालिंदी समेत अन्य मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू,  जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह,कांग्रेस के वरीय नेता अशोक चौधरी, विजय यादव, विजय खान, भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता बबुआ सिंह सिंह, तथा दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद और गौतम प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

पंडाल का उद्घाटन से पहले मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं विधायक का स्वागत करते स्थानीय लोग

शांति, धैर्य व अहिंसा का संदेश देता है पंडाल

इस वर्ष का पूजा पंडाल गौतम बुद्ध के शांति, धैर्य और अहिंसा के संदेश पर आधारित है। कमिटी इस वर्ष अपना 57वें वार्षिकोत्सव मना रही है. जिससे क्षेत्र के श्रद्धालु और नागरिकों में खासा उत्साह है।

इसे भी पढ़ें : DAV स्कूल में दुर्गा पूजा और स्वच्छता अभियान का सुंदर संगम, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रदर्शन बनाया यादगार दिन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, दिलीप अध्यक्ष व पीयूष बने महासचिव

जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष दिलीप काँवटिया ने नए सत्र (2026-27) के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

Spread the love

Baharagora : सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा : एनएच-49 पर गम्हरिया चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक कार और बाइक की टक्कर में कैमी कांटुलिया निवासी चित्रा नायक(58) गंभीर रूप से घायल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time