Jamshedpur: नई दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन में शामिल हुए शहर के कांग्रेसी

जमशेदपुर: नई दिल्ली में बुधवार को नई दिल्ली 9 ए कोटला मार्ग पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय के मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने किया.

 

उद्घाटन समारोह की विशेषताएँ
इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता राहुल गांधी, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे. जमशेदपुर के युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष कुमार यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस राजेश सिन्हा और झारखंड युवा कांग्रेस महासचिव वेद प्रकाश तिवारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

 

 

कांग्रेस के लिए गर्व का क्षण
युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष कुमार यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह नया मुख्यालय कांग्रेस के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा. कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के लिए गर्व का क्षण बताया. खास बात यह है कि भवन उसी स्थान पर बनाया गया है, जहां इसे स्थापित करने की परिकल्पना पार्टी के पूर्वजों ने की थी. इस प्रकार, नई दिल्ली में उद्घाटित इस नए मुख्यालय से कांग्रेस पार्टी के भविष्य में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur FC के कप्तान Javi Hernandez टुसु मेला में झारखंड के पारंपरिक परिधान में आये नजर

 

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time