Jamshedpur : डीसी ने स्वास्थ्य क्षेत्र के कार्यो की समीक्षा की, लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश

 

 जमशेदपुर : जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधारभूत संरचना निर्माण को लेकर पीएम-अभिम (प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत आधारभूतं संरचना निर्माण मिशन) योजना के तहत स्वीकृत एवं पूर्ण योजनाएं तथा 15 वें वित्त की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। पीएम अभिम योजना के तहत जिले में स्वास्थ्य उपकेन्द्र एवं 15वें वित्त से बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) का निर्माण किया जा रहा है। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 25 एवं 2022-23 में 27, कुल 52 स्वास्थ्य उपकेन्द्र की योजनाएं स्वीकृत हैं जिनमें 29 का निर्माण कार्य पूर्ण है, 26 को हैंडओवर किया गया है वहीं, 3 हैंडओवर की प्रक्रिया में है। बैठक में लंबित योजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए योजना को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।

8 योजनाएं स्वीकृत हैं

पीएम-अभिम एवं 15वें वित्त से जिला में बीपीएचयू की कुल 8 योजनाएं स्वीकृत हैं जिनमें सात योजनाओं में कार्य प्रगति पर है वहीं 1 योजना का शिलान्यास किया जाना है। इस योजना के तहत पोटका, बहरागोड़ा, घाटशिला, हल्दीपोखर (पोटका) में बीपीएचयू निर्माण सहित चाकुलिया एवं गोलमुरी सह जुगसलाई में सीएचसी तथा धालभूमगढ़ में पीएचसी का निर्माण कराया जा रहा है । वित्तीय वर्ष 2024-25 में पटमदा के लवजोरा में स्वीकृत पीएचसी का शिलान्यास जल्द कराने का निर्देश दिया गया । बैठक में 15वें वित्त की राशि से बनाये जा रहे शहरी- आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण कार्य की भी कार्यदायी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता से समीक्षा की गई। साथ ही जमीन की उपलब्धता की समस्या एवं विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं को ससमय पूर्ण करने में बाधा उत्पन्न नहीं हो इस बाबत पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में डीआरसीएचओ डॉ मृत्युंजय धावड़िया, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, जिला परिषद के अभियंता समेत अन्य तकनीकी विभागों के अभियंता उपस्थित थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

    Spread the love

    Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time