Jamshedpur : दिल्ली हादसा रेल मंत्रालय की नाकामी व खराब प्रबंधन का नतीजा : महेंद्र पाण्डेय 

जमशेदपुर : दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह बागबेड़ा मंडल कग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि यह घटना रेल मंत्रालय की नाकामी व खराब प्रबंधन का नतीजा है. उन्होंने कहा कि जब से महाकुंभ शुरू हुआ है रेल मंत्रालय की लचर व्यवस्था की कलई खुल रही है. पूरे देश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. सत्ताधारी पार्टी से जुड़े लोगों को वीआईपी पास के अलावे रेल की बोगियों में सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. जबकि आम यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया जा रहा है. खासकर महिला यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया जा रहा है. ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था नहीं करके ठूस ठूसकर यात्रियों को जाना पड़ रहा है. कई कई घंटे यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर है. उन्होंने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में “प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता”  का आयोजन

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था उर्विता ने लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विभिन्न पौधों के बीज, फूलों और पत्तियों से निर्मित “प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता” आयोजित किया जिसमें विक्की कुमार को…

Spread the love

Jamshedpur : रक्षाबंधन पर जमशेदपुर में दिखा भाई-बहन के प्रेम का उल्लास, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

जमशेदपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर जमशेदपुर में भी शुक्रवार को उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बहनें सज-धजकर राखी, रोली-चंदन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time