बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सोनाकोड़ा गांव में विगत रात एक जंगली हाथी ने भवेश नायेक के घर के दीवार को तोड़ कर घर में रखे आनाज चट कर गया तथा घर में रखे बर्तनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं मिली जानकारी के अनुसार देर रात लगभग एक बजे एक जंगली हाथी ने सोनाकोड़ा गांव पहुंचा तथा भवेश नायेक के घर की दीवार को तोड़ दिया. जिसके आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य नींद से जाकर हाथी से बचने के लिए किसी तरह भाग कर दूसरे के घर में जाकर शरण ली तथा अपना जान बचाई.वहीं इसकी सूचना वन विभाग को रात में दी गयी. सुबह वन विभाग के वनरक्षी गांव में पहुंचे. हाथी से हुए नुकसान का मुआयना किया. हाथी से प्रभावित परिवार को मुआवजा के लिए फॉर्म दिया गया. ज्ञात हो कि बहरागोड़ा में हाथियों के उत्पात से दर्जनों गांव प्रभावित हैं. कई गांव में लोग रातभर जगकर फसल की रक्षा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेः Chakulia : पेड़ पर गमछा के फंदे से लटकती मिली विक्षिप्त वृद्ध की लाश
There is no ads to display, Please add some



















































