जमशेदपुर: क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने भगवान सिंह के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु सिंह सभा मानगो के संविधान के अनुसार कोई व्यक्ति तीसरी बार लगातार प्रधान नहीं बन सकता है, लेकिन भगवान सिंह पिछले आठ साल से पद पर काबिज हैं।
कुलबिंदर सिंह ने कहा कि भगवान सिंह का कार्यकाल संवैधानिक रूप से मान्य नहीं है, और उनके द्वारा लिए गए सारे फैसले समय आने पर रद्द हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान सिंह गैर संवैधानिक रूप से नए ट्रस्टियों का चयन कर रहे हैं और रविवार को कार्यसमिति की बैठक बुला रहे हैं।
कुलबिंदर सिंह ने भगवान सिंह से इस्तीफे की मांग की और कहा कि यदि वास्तव में गुरु घर से प्रेम है और पंथ की चढ़दी कला एवं कौम की एकता चाहते हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रस्टी बनाने का फैसला होने वाले नए प्रधान के विवेक पर छोड़ देना चाहिए।
कुलबिंदर सिंह ने मानगो की संगत से अपील की है कि वह भगवान सिंह के इन कुत्सित चालों का जमकर विरोध करें और जमशेदपुर रजिस्ट्रार को लिखित जानकारी दें। उन्होंने कहा कि भगवान सिंह को पद से उतरवाने के लिए संवैधानिक रूप से आंदोलन करना चाहिए।
There is no ads to display, Please add some



















































