- समाहरणालय में आयोजित दिवस में नागरिकों ने रखीं भूमि, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं
- समयबद्ध कार्रवाई से बढ़ेगी सरकारी कार्यप्रणाली की प्रभावशीलता
जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। नागरिकों ने पुश्तैनी जमीन पर अवैध दखल, जमीन विवाद, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, मुख्य सड़क पर पार्किंग, स्कूल फीस में रियायत और चारदिवारी पर आपत्ति सहित अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को क्रमवार सुनते हुए संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में चाकू की नोंक पर छिनतई करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार
इस अवसर पर कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें। साथ ही उन्होंने कहा कि विभागीय समीक्षा के दौरान प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि जनसमस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो। इससे नागरिकों को सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित सेवा की अनुभूति होगी।