Gua : उपयोगी सामग्री पाकर खिलखिला उठे ग्रामीणों के चेहरे, सीआरपीएफ की कार्य प्रणाली को सराहा

किरीबुरु में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

गुवा : डी/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ, किरीबुरु परिसर में शनिवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कमाण्डेन्ट राजीव रंजन, के निर्देश पर किया गया, जिसका नेतृत्व महेश्वर कुमार चौरसिया (सहायक कमाण्डेन्ट) ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना एवं उनके दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। इसमें ठंड से बचाव के लिए कंबल, आवास उपयोग हेतु टीन शेड, खेती के लिए बीज, बच्चों के लिए खेल सामग्री एवं पठन-पाठन सामग्री, छाता तथा महिलाओं के लिए रसोई के बर्तन जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखी गई. ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर सहायक कमाण्डेन्ट महेश्वर कुमार चौरसिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नक्सलियों एवं असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं जिला पुलिस क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, शांति और विकास के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सुरक्षा बलों के साथ सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में निरीक्षक निरंजन कुमार, उपनिरीक्षक राजीव राणा, उपनिरीक्षक रोहित कुमार (थाना प्रभारी, किरीबुरु) तथा पार्वती किडो (मुखिया, किरीबुरु पंचायत) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Muri : बसंत पंचमी को लेकर सरस्वती की प्रतिमा निर्माण में जुटे मूर्तिकार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time