Jamshedpur: सरेंडर के 22 साल बाद भी नहीं मिला घर-पैसा, पूर्व नक्सली अब लड़ेगा जिला परिषद का चुनाव

जादूगोड़ा:  डुमरिया के पूर्व नक्सली महेश्वर मुर्मू अब मुख्यधारा में जुड़कर खेती कर अपनी जीविका चला रहे हैं। उनका कहना है कि जनता ने उन पर विश्वास किया तो वे आगामी जिला परिषद चुनाव में भाग लेंगे। महेश्वर ने कहा कि उनका मकसद जनता की समस्याओं को उपायुक्त स्तर तक पहुंचाना और उनका हक दिलवाना है।

महेश्वर मुर्मू रोज़ाना खेत जाते हैं और खेतों में उग आए फसल को कंधे पर लादकर घर लौटते हैं। उनका नया आवास रागा माटिया मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। उन्होंने बताया कि हरिना से डुमरिया सड़क का शिलान्यास 10 साल पहले हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं और स्थानीय प्रशासन की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। महेश्वर ने नेताओं और जनप्रतिनिधियों की बयानबाज़ी पर भी नाराज़गी जताई।

महेश्वर मुर्मू ने बताया कि उन्होंने 23 जुलाई 2003 को तत्कालीन एसपी अरुण उरांव के समक्ष हथियार के साथ सरेंडर किया था। उस समय रघुवर दास सरकार ने आश्वासन दिया था कि उन्हें घर और पैसा मिलेगा, लेकिन आज तक कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब अधिकारी उनकी ओर देखने तक नहीं आते।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: रात को लड़ाई कर परिवार को घर से निकाला, सुबह फंदे पर लटका मिला टेंपो चालक

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Baharagora : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी पुलीन कुमार घोष (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time