Jamshedpur: राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और योजनाओं का लाभ वितरण

जमशेदपुर:  झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन कर की गई। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नाटक का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा संथाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित कर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त और अन्य पदाधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के लाभुकों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया:

  • JSLPS: CLF एवं SHG समूहों को प्रशस्ति पत्र।
  • सामाजिक सुरक्षा विभाग: दिव्यांग और वृद्धा पेंशन लाभुकों को स्वीकृति पत्र; 10 लाभुकों को CSR मद से ई-ट्राइसाइकिल।
  • समाज कल्याण विभाग: मुख्यमंत्री राज्य विधवा विवाह प्रोत्साहन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सहायता और कान मशीन वितरण।
  • PM JANMAN एवं अंबेडकर आवास योजना: लाभुकों को स्वीकृति पत्र।
  • कल्याण विभाग: 15 महिलाओं को सिलाई मशीन और 5 लाभुकों को वनपट्टा।
  • मनरेगा विभाग: बागवानी कार्य से जुड़े लाभुकों को सम्मानित।
  • स्वास्थ्य विभाग: सहिया, ANM, CHO और डॉक्टरों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान; Project Ullas एवं TB उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का सम्मान।
  • आपूर्ति विभाग: धोती, साड़ी-लुंगी योजना के तहत लाभ वितरण।
  • कृषि विभाग: शहद पालक योजना के लाभुकों को सहायता।

विधायक सरयू राय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सामाजिक चेतना, स्वाभिमान और न्याय के प्रतीक हैं। उनकी विचारधारा हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। राज्य गठन को 25 वर्ष हो चुके हैं, सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं।

विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आज हम झारखंड के सभी महापुरुषों को याद करते हैं जिन्होंने जनजातीय समाज की अस्मिता और पहचान की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उनका जीवन जनसेवा और समर्पण का आदर्श है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जिला प्रशासन जनजातीय समाज और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज वितरित की गई परिसंपत्तियाँ लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पोटका में बाइक हादसा: ठेकेदार की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

Spread the love

Related Posts

Potka : नाबालिग बच्चों के बाइक चलाने पर लगे रोक, भाजपा नेत्री ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की 

पोटका : क्षेत्र में नाबालिग बच्चों द्वारा धड़ल्ले से बाइक चलाने और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भाजपा नेत्री सह हल्दीपोखर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कड़ा रुख…

Spread the love

Jamshedpur : आम आदमी पार्टी कोल्हान में मजबूत आधार को लेकर की मंथन

जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी के कोल्हान प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time