जमशेदपुर: सिखों के नवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को समर्पित कार्यक्रम पूरे वर्षभर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में वीर खालसा सेवा दल से जुड़े पदाधिकारियों ने मंगलवार को एक बैठक आयोजित की और इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की।
कीर्तन दरबार से होगी शुरुआत
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रमों की शुरुआत साकची और जुगसलाई में कीर्तन दरबार से की जाएगी। 25 अप्रैल को साकची गुरुद्वारे में सुबह और शाम का दीवान आयोजित होगा, जबकि 26 अप्रैल को जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में सुबह और शाम का दीवान होगा।
विशेष दीवान और शहादत की कथा
इन दीवानों में विशेष रूप से भाई रविंदर सिंह (यूके) और हेड ग्रंथी सिंह साहिब बचितर सिंह शहादत के इतिहास और उनकी कथा से संगत को निहाल करेंगे। यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के योगदान और शहादत को श्रद्धा के साथ याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
बैठक में उपस्थित सदस्य
बैठक में सुखविंदर सिंह, हरवीर सिंह, हरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, दविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, सतबीर सिंह सोमु, प्रभजोत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, श्याम सिंह, निशान सिंह, सतिंदर सिंह, चंचल सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गांधी आश्रम जल हादसे पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात
There is no ads to display, Please add some



















































