जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र स्थित जंक्शन रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यह रेस्टोरेंट साकची गुरुद्वारा के सामने स्थित है. जानकारी के अनुसार आग किचेन में गैस चूल्हे के पास लगी, जिसके बाद धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी
मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि किचेन का कुछ सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : देर रात तक डीजे बजाना पड़ा भारी , पुलिसिया कार्रवाई से थिरकते पावों में लगी बेड़ियां!