Jamshedpur: सड़क पर बह रहा नाला, रास्ता बदलने को मजबूर लोग

जमशेदपुर:  मानगो ज्वाहर नगर रोड नंबर 15 के निवासी इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. पुराना केरला पब्लिक स्कूल के सामने स्थित इरशाद अपार्टमेंट और अनुराग अपार्टमेंट से बहता सीवरेज का गंदा पानी पूरे इलाके में बदबू और गंदगी फैला रहा है.

दोनों अपार्टमेंट्स का सीवरेज सिस्टम विफल हो चुका है. गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है. बदबू इतनी तीव्र है कि लोग उस रास्ते से गुजरने से बच रहे हैं. आसपास के दुकानदारों की दुकानदारी ठप हो गई है. सब्जी विक्रेताओं की बिक्री पर भी असर पड़ा है.

स्थानीय लोगों ने बिल्डर और मानगो नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. हालात इतने खराब हो गए हैं कि सावन महीने में लोग मंदिर तक नहीं जा पा रहे हैं.

स्थानीय लोगों की मांग पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने नगर निगम के नगर आयुक्त और सिटी मैनेजर को फोन पर मामले की जानकारी दी. विकास सिंह ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो दोनों अपार्टमेंट के मालिकों और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मानगो थाना में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

इस दौरान विकास सिंह के साथ घनश्याम गोस्वामी, संदीप शर्मा, नीरज ठाकुर, अरुण ठाकुर, पंकज गुप्ता, रामप्रवेज साव, बिला साव, मोहम्मद इकबाल, राजेश कुमार और हरि अग्रवाल समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: चार गांवों को मिली रोशनी, लगे नए ट्रांसफॉर्मर

 

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time