Jamshedpur : गालूडीह के सीएचसी संचालक हत्याकांड का उद्भेदन, जमीन विवाद में की गई हत्या, दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के गालूडीह थाना अंतर्गत सीएचसी केंद्र संचालक तारापद महतो की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है. इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्त में आया आरोपियों में बिरसानगर थाना क्षेत्र जोन नंबर 1 का रहने वाला विकास दुबे उर्फ राहुल दुबे (21) और टेल्को खड़ंगाझाड़ का रहने वाला अभिषेक कुमार उर्फ गोलू उर्फ हैप्पी (21) शामिल हैं. उनके पास से एक देसी कट्टा, मोटरसाइकिल खून लगा छूरा और खोखा बरामद किया गया है. ग्रामीण एसपी ऋषि गर्ग ने बुधवार को मामले का उद्भेदन किया. उन्होंने बताया कि ये दोनों अभियुक्त एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास से पकड़ाये हैं. वहां वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा थाइस दौरान इन दोनों को रोक कर पूछताछ की गई और और तलाशी ली गई. ग्रामीण एसपी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हत्या हुई है. इस मामले में पूर्व में जितेंद्र दुबे खिलाफ भी तारापद महतो ने एफआईआर दर्ज करवाया था, जो फिलहाल जेल के सलाखों के पीछे है. उन्हीं के परिवार के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं अन्य की तलाशी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Gamharia : गम्हरिया में बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time