Jamshedpur: निरंकुश हो चुकी है सरकार, प्रशासन हुआ पूरी तरह फेल: तिवारी

जमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर तिवारी ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि जब सरकार के मंत्री जनता को “कफन” बांटने की बात करते हों, तो उस सरकार से अमन-चैन और जनहित की अपेक्षा करना गलत है. तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है.

आयुष्मान केंद्र की सीएचओ पर हमला, अब तक नहीं मिला सुराग
तिवारी ने मानगो स्थित आयुष्मान भारत आरोग्य केंद्र की एक दर्दनाक घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वहां की सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) ज्योति कुमारी पर अचानक हमला हुआ, जो अस्पताल परिसर के आवास में रह रही थीं. यह घटना बीते तीन-चार दिन पहले हुई लेकिन अब तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस सरकार के लिए निविदा कर्मी 24×7 काम करते हैं, वही सरकार उनके संकट के समय मुँह मोड़ लेती है.

मंत्री और अधिकारी रहे मौन, पीड़ित परिवार कर रहा खुद इलाज
रवि शंकर तिवारी ने कहा कि इस गंभीर घटना के बावजूद स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों की चुप्पी शर्मनाक है. मंत्री दो दिनों से शहर में मौजूद हैं, फिर भी पीड़िता से मिलने की जरूरत नहीं समझी गई. पीड़ित परिवार स्वयं के खर्च पर इलाज करा रहा है और अब तक सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है.

सरकार को लेना चाहिए संज्ञान, पीड़ित को मिले मदद
तिवारी ने मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने इसे न केवल एक व्यक्ति पर हमला बताया, बल्कि सरकारी उपेक्षा की जीती-जागती मिसाल बताया.

करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष की हत्या पर जताई संवेदना
भाजपा नेता ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या पर भी गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर उठी कांग्रेस की आवाज, मंत्री ने दिया आश्वासन

Spread the love

Related Posts

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Jamshedpur : 200 दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशन का उत्सव जेआरडी में आयोजित

जमशेदपुर : सीआईआई वाईआई जमशेदपुर द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हौसला 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। पिछले दिनों आयोजित हुए इस वार्षिक खेल दिवस में लगभग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time