Jamshedpur: हिस्ट्रीशीटर रोहित मिश्रा की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

जमशेदपुरः सरायकेला और जमशेदपुर का हिस्ट्रीशीटर आदित्यपुर माझी टोला निवासी रोहित मिश्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. रविवार देर रात जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव के समीप हुए सड़क हादसे में रोहित मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका एक अन्य साथी भोलटू इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ेः Saraikela: अवैध अफीम की खेती पर लगेगा लगाम, पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

बता दें कि रोहित मिश्रा सुजय नंदी हत्याकांड, दीपक मुंडा हत्याकांड, मोनी दास हत्याकांड, एवं जमशेदपुर के सोनारी में एक युवक के हत्याकांड का नामजद अभियुक्त था. 6 माह पूर्व ही वह जमानत पर बाहर निकला था. मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात लगभग 1:30 के आसपास रोहित अपने स्विफ्ट कार से जमशेदपुर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान कदमा मरीन ड्राइव में डिवाइडर से टकराकर उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका सहयोगी भोलटू गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को टीएमएच पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने रोहित मिश्रा को मृत घोषित कर दिया. वही भोलटू का इलाज चल रहा है.

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time