Jamshedpur: जुगसलाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

जमशेदपुरः जुगसलाई थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती रोड में रविवार देर रात भाकुड़ नामक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.  इस घटना में मो इशरार नामक युवक घायल हो गया. इशरार को परिजनों ने इलाज के लिए टी एम एच पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार इशरार ब्राउन शुगर का कारोबार करता है. वहीं भाकुड़ भी अपराधी प्रवृत्ति का है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बात भाकुड़ ने फायरिंग की. बताया जाता है कि मौके पर 14 राउंड फायरिंग की गई है. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : असामाजिक तत्वों के खिलाफ कारोबारियों का फूटा गुस्सा, बारिगोड़ा में धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

Spread the love

Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

कूप निर्माण की राशि आवंटन के एवज में मांग रहा था 7 हजार रुपये शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल पलामू : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *