Jamshedpur: अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में कविता सुनाएँगी जमशेदपुर की मोनिका सिंह

जमशेदपुर:  पोटका प्रखंड के तिरिलडीह की 24 वर्षीय मोनिका सिंह भूमिज समाज की पहली युवा होंगी, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर कविता पाठ का अवसर मिला है। उन्हें साहित्य अकादमी (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) और बिहार सरकार के सहयोग से आयोजित “उन्मेष : अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव” के लिए आमंत्रित किया गया है। यह महोत्सव 25 से 28 सितंबर 2025 तक पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में होगा।

मोनिका 25 सितंबर को आयोजित विशेष सत्र “The Joy of Life : Tribal Poet Meet” में भूमिज कविता पाठ करेंगी। इस अवसर पर उन्हें मानदेय और सभी ठहराव सुविधाएँ दी जाएंगी। साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने आमंत्रण पत्र में कहा कि जनजातीय कविता मौखिक परंपरा, प्रकृति और सामाजिक पहचान से गहराई से जुड़ी होती है। इसमें विस्थापन, भेदभाव और पहचान खोने की पीड़ा भी झलकती है।

मोनिका वर्तमान में टाटा स्टील फाउंडेशन और ओयोन आखड़ा द्वारा संचालित भूमिज भाषा स्कूल, तिरिलडीह में शिक्षिका हैं। वह जनजातीय कविता और गीतों में गहरी रुचि रखती हैं और इस समय स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल भूमिज समाज, बल्कि पूरे आदिवासी समुदाय के लिए गर्व का क्षण है।

इस महोत्सव में भारत और विदेशों से करीब 600 लेखक, विद्वान, समीक्षक, अनुवादक और साहित्यिक हस्तियाँ शामिल होंगी। जनजातीय कविताओं के माध्यम से यह आयोजन सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं के संरक्षण का मंच बनेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कला उत्सव का समापन, छात्रों ने जीता दिल

Spread the love

Related Posts

Jadugora : यूसिल के दो ठेका कर्मी की मौत के बदले रोजगार मामले में यूसिल प्रबंधन ने खड़े किए हाथ, पीड़ित विधवा महिला नौकरी की मांग को लेकर माइंस ऑफिस में धरने पर बैठी

मामला : दो साल पहले यूसिल ठेका कर्मी जयराम हांसदा व मृतक श्याम सोरेन की मौत के बदले रोजगार का जादूगोड़ा : यूसिल की दो ठेका कर्मी स्वर्गीय जयराम हांसदा(…

Spread the love

Muri : सरहुल मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन

मुरी : रेलवे आदिवासी परिवार, मुरी शाखा द पू रेलवे के तत्वावधान में सरहुल बागान मुरी रेलवे हॉस्पिटल के सामने में सरहुल मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time