जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा स्टील गेट के पास शनिवार तड़के एक आयरन मिट्टी से भरा ट्रक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक ओडिशा के क्योंझर से दुर्गापुर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक के टायर ब्लास्ट होने से वह अनियंत्रित होकर डीवाईडर से टकराया।
घटना के समय एक बोलेरो वाहन तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। टक्कर से बचाने के दौरान टायर फटने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा वाहन नहीं थे, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद सड़क पर आवागमन सुचारू हुआ। चालक और अन्य लोगों को किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।
चालक ने बताया कि यदि बोलेरो वाहन सही तरीके से ओवरटेक करता तो स्थिति नहीं बिगड़ती। इस घटना से एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जहर खा कर माँ समेत तीन बेटियों ने दी जान, गांव में मातम


















































