Jamshedpur: जमशेदपुर के श्रेयश शेखर का भारतीय जूनियर रोल बॉल टीम में चयन

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर के लिए गौरव का क्षण है .शहर के होनहार खिलाड़ी श्रेयश शेखर का चयन भारतीय जूनियर रोल बॉल (अंडर-17) टीम में हुआ है जो आगामी 22 जून से 29 जून 2025 तक केन्या में आयोजित होने वाली प्रथम जूनियर रोल बॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

भारतीय टीम की आधिकारिक सूची जारी

यह चयन प्रक्रिया हाल ही में इंदौर में आयोजित की गई थी जिसके बाद रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय टीम की आधिकारिक सूची जारी की. श्रेयश शेखर, सोनारी निवासी और बिष्टुपुर डीएवी स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र हैं. वे भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव के छोटे भाई विजय श्रीवास्तव के बेटा हैं. विजय श्रीवास्तव वर्तमान में टाटा स्टील के सिन्टर प्लांट में कमिटी मेंबर के रूप में कार्यरत हैं.

पूरे परिवार में खुशी का माहौल

श्रेयश के सिलेक्शन से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. उन्होंने न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है क्योंकि राज्य से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में उनका सिलेक्शन हुआ है. श्रेयश ने कहा कि
“मेरा एक ही लक्ष्य है बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना.”

12 खिलाड़ियों को चुना गया

भारतीय टीम में कुल 12 खिलाड़ियों को चुना गया है जिनमें विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी शामिल हैं बी वियास (तमिलनाडु), आयुष गोरा (राजस्थान), धर्श गोधानी (गुजरात), वीर पी सिंधु (असम), जय राजा (महाराष्ट्र), श्रेयश शेखर (झारखंड), स्मिथ हिरानी (गुजरात), पी रोहित (तमिलनाडु), उत्कर्ष गुप्ता (जम्मू-कश्मीर), गौरव उन्नीकृष्णन (केरल) और श्रीशांत एम (तेलंगाना). वहीं स्टैंडबाय में सूर्य नारायण (केरल), नितिन के (तमिलनाडु) और युग पटेल (गुजरात) का नाम शामिल है.

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time