Jamshedpur: जुगसलाई फायरिंग का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को गरीब नवाज कॉलोनी के खरकाई नदी रेलवे ओवरब्रिज के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार युवक की पहचान मो. रमान उर्फ राज (25) के रूप में हुई है, जो जुगसलाई के महतो पारा रोड का निवासी है। उसके पास कमर में छुपाकर रखी एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई।

 

सिटी एसपी ने बताया कि मिल्लतनगर में हुई फायरिंग पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। मो. रमजान मुख्य आरोपी है और उसी ने घटनास्थल पर फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

पुलिस ने आरोपी मो. रमान को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जांच और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है।

Spread the love

Related Posts

Baharagora : 90 वर्षों की शानदार विरासत का उत्सव मनाएगा वीणापाणि पाटागार 

बहरागोड़ा : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र, वीणापाणि पाटागार आगामी 14 मार्च को अपनी स्थापना के 90 गौरवशाली वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को ‘नब्बेवें…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *