Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

  • सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के समीप 1 फरवरी की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर अज्ञात चोर को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गए हीरा, सोना, चांदी सहित अन्य महंगे जेवरात बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रितिक कुमार सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो घटना स्थल के समीप का ही निवासी है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है।

इसे भी पढ़ें : Potka : विश्व कैंसर दिवस पर पोटका में पीएलवी का डोर टू डोर जागरूकता अभियान

सिटी एसपी ने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर आलमीरा तोड़ते हुए हीरा, सोना, चांदी और अन्य कीमती जेवरात की चोरी की गई थी। इस संबंध में 3 फरवरी को जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया और डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो डबल मर्डर केस में बड़ी सफलता, ढाई साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

सज्जाद खान उर्फ टांडा और टाइगर मोबाइल जवान की हत्या का मामला जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर 2023 को हुए चर्चित डबल मर्डर कांड में पुलिस को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *