Jamshedpur: केरूआडूंगरी पंचायत भवन में सिलाई-कटाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ, 66 महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

जमशेदपुर: केरूआडूंगरी पंचायत के आहारगुटू जुवान ज़ुमीद क्लब भवन में आज 25 फरवरी 2025 को सिलाई और कटाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन युवा मुखिया कान्हु मुर्मू के मार्गदर्शन में किया गया. इस केन्द्र का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार परक योजनाओं से जोड़ना है. 66 महिलाओं को दो बैचों में छह महीने का यह प्रशिक्षण दिया जाएगा.


महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर

मुखिया कान्हु मुर्मू ने उद्घाटन अवसर पर बताया कि यह केन्द्र 66 महिलाओं को दो बैचों में सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण प्रदान करेगा. इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त करेंगी. उन्होंने बताया कि इससे पहले 60 महिलाओं ने भी सिलाई-कटाई प्रशिक्षण पूरा किया है और उनमें से कुछ महिलाएं अब स्वरोजगार करने लगी हैं.

महिलाओं की खुशी और आभार

महिला प्रतिभागियों ने बताया कि वे लंबे समय से इस तरह के प्रशिक्षण का इंतजार कर रही थीं, लेकिन प्रशिक्षण केन्द्र दूर होने के कारण वे इसका लाभ नहीं उठा पा रही थीं. अब, मुखिया कान्हु मुर्मू ने उनके इस समस्याओं को गंभीरता से लिया और इस केन्द्र की स्थापना की, जिससे उन्हें खुशी है. इस कार्यक्रम में मुखिया कान्हु मुर्मू के साथ अन्य समाजसेवी, पंचायत सदस्य और विभिन्न प्रतिभागी भी उपस्थित थे. कार्यक्रम में ट्रेनर कोशल्या टुडू, समाजसेवी सत्यनाथ टुडू, पंचायत समिति सदस्य यमुना टुडू, और अन्य लोग भी मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दुकानदारों पर यह दबाव बनाने को लेकर मानगो बाजार सुरक्षा समिति का उपायुक्त से संवाद

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time