Jamshedpur : मानगो व जुगसलाई नगर निकाय चुनाव रघुवर सरकार की पहल का परिणाम – दिनेश कुमार

  • पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने चुनाव घोषणा पर प्रतिक्रिया दी

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव की घोषणा को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सरकार के प्रयासों का प्रतिफल बताया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा के निरंतर दबाव और झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को दिए गए अंतिम अल्टीमेटम के बाद ही चुनाव की घोषणा संभव हो सकी है। दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि वर्षों तक राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव को जानबूझकर लटकाया, अटकाया और भटकाया।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : नगरपालिका चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में बैठक

स्थानीय लोकतंत्र में देरी और अकर्मण्यता पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि रघुवर दास के कार्यकाल में ही मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद का परिसीमन तय कर लिया गया था, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 1984 के बाद पहली बार जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव होने जा रहा है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि वर्षों की यह देरी राज्य सरकार की अकर्मण्यता और स्थानीय लोकतंत्र के प्रति उदासीन रवैये को दर्शाती है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : फादर सी आर प्रभु : झारखंड के विकास के लिए समर्पित जीवन

सेवा और समर्पण के लिए झारखंड में बीता जीवन जमशेदपुर : 87 साल पहले 1939 में कर्नाटक के मंगलौर जिले के मुराईकोडी गांव में कृषक परिवार लाजरस फर्नांडीज एवं कार्मीन…

Spread the love

Jamshedpur : बढ़ती बेरोजगारी विकसित भारत के लक्ष्य में सबसे बड़ी बाधा – जेपी पांडेय

2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए रोजगार सृजन पर जोर जरूरी रोजगार सृजन से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना जमशेदपुर : भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *