Jamshedpur: आम की मिठास से पांच साल में आई समृद्धि, पोटका का किसान बना मिसाल

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के चाकरी पंचायत अंतर्गत किसानडीह टोला निवासी तीरथांकर सिंह सरदार ने वर्ष 2019-20 में मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़कर 1 एकड़ भूमि पर आम के बागवानी कार्य की शुरुआत की. इस योजना के तहत उन्हें गड्ढा खुदाई, पौधारोपण, ट्री गार्ड, सिंचाई एवं देखभाल की पूरी तकनीकी सहायता और संसाधन उपलब्ध कराए गए.

वर्ष 2024 में तीरथांकर सिंह सरदार के बागान में आम का पहला उत्पादन हुआ. यह प्रयास तभी सार्थक साबित हुआ जब All Seasons Farm Fresh कंपनी ने उनके खेत से सीधे आम की खरीद की. इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई और किसान को उचित मूल्य एवं पारदर्शी भुगतान का लाभ मिला.

कंपनी ने न केवल ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की, बल्कि परिवहन की लागत भी स्वयं वहन की. इससे किसान पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ा और उन्हें बाजार तक सीधी पहुंच प्राप्त हुई. प्रारंभिक चरण में 1 क्विंटल आम की बिक्री सफलतापूर्वक की गई.

तीरथांकर सिंह सरदार की यह सफलता आसपास के किसानों के लिए भी एक प्रेरक उदाहरण बन गई है. यह उदाहरण साबित करता है कि यदि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो और किसानों को सीधा बाजार से जोड़ा जाए, तो ग्राम्य अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव संभव है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अब अंधेरे से नहीं समझौता, उपायुक्त ने बिजली योजनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time