Jamshedpur: झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने संभाली मध्यप्रदेश में सियासी कमान

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने छतरपुर परिसदन एवं जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की।

बैठक में जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, विधायक साध्वी रामसिया भारती (बड़ा मलहरा), डबरा विधायक सुरेश राजे, पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी, नाती राजा, नीरज दीक्षित, लोकसभा प्रत्याशी कविता सिंह महारानी, तथा संगठन के विभिन्न फ्रंटल संगठन अध्यक्ष, ब्लॉक व मंडलम अध्यक्ष, और वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस बैठक का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करना, स्थानीय नेतृत्व को सक्रिय बनाना, और भविष्य की रणनीतियों को लेकर संवाद स्थापित करना रहा।

बैठक में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, विधि प्रकोष्ठ, जिला पंचायत सदस्य, और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सबने अपने-अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा की।

उल्लेखनीय रूप से कार्यकर्ताओं ने सांगठनिक चुनौतियों, स्थानीय मुद्दों, तथा आगामी चुनावी तैयारियों पर खुलकर विचार प्रस्तुत किए।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि “कांग्रेस का बल उसके कार्यकर्ता हैं। यदि संवाद और समन्वय मजबूत हो, तो संगठन फिर से जनमानस का विश्वास जीत सकता है।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एकजुटता, स्पष्ट संवाद, और निरंतर जनसंपर्क की आवश्यकता पर बल दिया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आम की मिठास से पांच साल में आई समृद्धि, पोटका का किसान बना मिसाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

Spread the love

Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time