Jamshedpur : पटना से धराया गोलमुरी चोरी कांड का मास्टर माइंड, देसी कट्टा,  गोली और जेवर बरामद

जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र में  बीते दिनों हुई चोरी की घटना का उदभेदन पुलिस ने किया है. इस मामले में पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज के अशोक राजपथ रोड निवासी विकास कुमार उर्फ विकास कुमार शाह, पटना के सुल्तानगंज निवासी राजू कुमार और पटना के खाजेकलां सिटी कोर्ट निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ बॉली को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के खिलाफ पहले से पटना, पश्चिम बंगाल, रांची, सरायकेला खरसावां, जमशेदपुर समेत अन्य थाना क्षेत्र में केस दर्ज है. ये लोग घुम घुमकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. इस दल ने पटना में छापामारी कर सभी को पकड़ा, जिनके पास से एक देशी कट्टा, दो 8 एमएम का जिंदा गोली, चांदी का पायल, चांदी का बिछिया, बोल्ट कटर, हेक्सा ब्लेड, प्लास, पेचकस और दो मोबाइल फोन बरामद किया है.17 सितंबर को गोलमुरी थाना क्षेत्र निवासी ऋषभ कुमार के घर में चोरी की घटना घटी थी. इसके बाद गठिन टीम ने कांड का अनुसंधान किया और तकनीकी तौर प जांच करने के बाद पटना से तीनों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में तीनों आरोपयिों ने कांड में शामिल होने की बात स्वीकारी, जिसमें इन लोगों द्वारा झारखंड के हजारीबाग के कोर्रा थाना, जमशेदपुर के बिरसानगर थाना और सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इन लोगों की निशानदेही पर गोलमुरी के केबुल कंपनी के जीम ऑफिस के खंडहर से देशी कट्टा सहित कई सामान बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Baharagora :  मानुषमुड़िया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दो दिवसीय रजत जयंती समारोह का भव्य आगाज, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश सारंगी ने किया उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time