जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी की घटना का उदभेदन पुलिस ने किया है. इस मामले में पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज के अशोक राजपथ रोड निवासी विकास कुमार उर्फ विकास कुमार शाह, पटना के सुल्तानगंज निवासी राजू कुमार और पटना के खाजेकलां सिटी कोर्ट निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ बॉली को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के खिलाफ पहले से पटना, पश्चिम बंगाल, रांची, सरायकेला खरसावां, जमशेदपुर समेत अन्य थाना क्षेत्र में केस दर्ज है. ये लोग घुम घुमकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. इस दल ने पटना में छापामारी कर सभी को पकड़ा, जिनके पास से एक देशी कट्टा, दो 8 एमएम का जिंदा गोली, चांदी का पायल, चांदी का बिछिया, बोल्ट कटर, हेक्सा ब्लेड, प्लास, पेचकस और दो मोबाइल फोन बरामद किया है.17 सितंबर को गोलमुरी थाना क्षेत्र निवासी ऋषभ कुमार के घर में चोरी की घटना घटी थी. इसके बाद गठिन टीम ने कांड का अनुसंधान किया और तकनीकी तौर प जांच करने के बाद पटना से तीनों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में तीनों आरोपयिों ने कांड में शामिल होने की बात स्वीकारी, जिसमें इन लोगों द्वारा झारखंड के हजारीबाग के कोर्रा थाना, जमशेदपुर के बिरसानगर थाना और सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इन लोगों की निशानदेही पर गोलमुरी के केबुल कंपनी के जीम ऑफिस के खंडहर से देशी कट्टा सहित कई सामान बरामद किया गया है.
There is no ads to display, Please add some



















































