Jamshedpur: MGM अस्पताल में आयुष्मान मित्रों की हड़ताल, मरीजों को भारी परेशानी

जमशेदपुर:  एमजीएम अस्पताल के आयुष्मान मित्र शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसके चलते आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के कार्ड नहीं बन पा रहे और इलाज की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पा रही है।

मरीजों की लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रिंसिपल डॉ. दिवाकर हांसदा की अध्यक्षता में आपात बैठक भी बुलाई गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

हड़ताल के पीछे कारण
आयुष्मान मित्रों का आरोप है कि पूरे राज्य में बोनस और दुर्गापूजा से पूर्व वेतन का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन एमजीएम में पिछले एक साल से उनका वेतन रुका हुआ है। इसके अलावा, उन पर अतिरिक्त काम लगाया गया है।

आयुष्मान मित्रों ने बताया कि छह महीने तक उन्हें राशन कार्ड वेरिफिकेशन का काम कराया गया, लेकिन इसके लिए एक रुपये का भुगतान भी नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक इस्तीफा देने पर मजबूर होंगे।

एमजीएम प्रबंधन ने आयुष्मान मित्रों के आरोपों को आंशिक रूप से खारिज किया। उनका कहना है कि आयुष्मान मित्र सही तरीके से क्लेम नहीं करते, जिसके कारण विभाग से फंड रिलीज नहीं हो पा रहा। कई क्लेम रिजेक्ट हो गए हैं और रिपोर्ट मांगी गई है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

हड़ताल के चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन और नए आने वाले रोगी परेशान हैं। यदि स्थिति जल्द नहीं सुलझी, तो आने वाले दिनों में मरीजों की समस्या और गंभीर हो सकती है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jhargram: दुर्गा पूजा के उत्सव में मिलेगा कानूनी मदद का लाभ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल

 

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ईद, आपसी भाईचारे का दिखा नजारा

पोटका : पोटका क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time