जादूगोड़ा: जादूगोड़ा की दुर्गा पूजा समिति ने इस साल अपने भव्य पंडाल में एक विशेष संदेश देने की पहल की है। समिति ने भगवान बुद्ध का विशाल पंडाल बनवाया है, जो विश्व शांति और सद्भाव का प्रतीक है। समिति के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बताया कि आज पूरा विश्व तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में भगवान बुद्ध के संदेश को लोगों तक पहुँचाना आवश्यक है ताकि शांति बनी रहे।

पंडाल की खासियत
पंडाल का थीम: “बुद्धं शरणं गच्छामि”
पंडाल में बुद्ध की 20 प्रतिमाएं विभिन्न रूपों में स्थापित हैं।
पंडाल ने जनता को अपनी ओर आकर्षित करते हुए शांति का संदेश दिया।
पश्चिम बंगाल के दीघा के प्रसिद्ध विश्वकर्मा डेकोरेटर ने इसे डिज़ाइन किया।
जादूगोड़ा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति 1968 से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। हर साल पंडाल को न केवल भव्य बनाया जाता है, बल्कि समाज को कोई विशेष संदेश देने का प्रयास भी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: MGM अस्पताल में आयुष्मान मित्रों की हड़ताल, मरीजों को भारी परेशानी
There is no ads to display, Please add some



















































