Jamshedpur : सीतारामडेरा से रहस्यमय ढंग से नाबालिग लापता, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया अपहरण का आरोप

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग लड़का तेजवीराज उर्फ बिट्टू रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में भी चिंता का माहौल बना हुआ है। बच्चे के पिता अनिल सिंह, निवासी होम पाइप, इंदिरा नगर, ने इस संबंध में सीताराम डेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

अनिल सिंह का आरोप है कि उनके बेटे को उसके ही कुछ दोस्तों ने बहला-फुसलाकर अपने पास छुपा लिया है या फिर उसका अपहरण कर लिया गया है। जिन युवकों पर संदेह जताया गया है, उनके नाम रोहन उर्फ बौना, विवेक और अनस बताए गए हैं। परिजनों के अनुसार, इससे पहले भी यही लोग तेजवीराज को अपने साथ रख चुके हैं। उस दौरान बच्चे से उसके दादाजी राजेंद्र सिंह के बैंक खाते से पैसे निकलवाए गए थे और वह करीब एक दिन तक घर नहीं लौटा था।

अनिल सिंह ने बताया कि उन्होंने 9 जनवरी को थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया, जिसके बाद से तेजवीराज पूरी तरह लापता है। परिजन रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और रिश्तेदारों के यहां बच्चे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों ने पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की है। आम लोगों से अपील की गई है कि किसी को भी बच्चे के संबंध में जानकारी मिले तो तुरंत 8210144508 पर संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और तलाश तेज कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गालूडीह के सीएचसी संचालक हत्याकांड का उद्भेदन, जमीन विवाद में की गई हत्या, दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time