Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा में कचरा निस्तारण स्थल की मांग विधानसभा में उठाया, देखें वीडियो

 

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में शून्य काल के दौरान बागबेड़ा में कचरा डिस्पोजल का स्थान सुनिश्चित करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाई है। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बागबेड़ा में लाखों की आबादी होने के बावजूद कचरा डिस्पोजल का कोई स्थान सुनिश्चित नहीं है। इस कारण मच्छर, प्रदूषण एवं कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने सरकार से कचरा डिस्पोजल करने के लिए जल्द ही जगह उपलब्ध कराने की मांग की है।

मुख्य सड़क चौराहे पर कचरे का ढेर

विदित हो कि बागबेड़ा में कचरा फेंकने का स्थान सुनिश्चित नहीं होने के कारण जगह-जगह मुख्य सड़क चौराहे पर कचरो का ढेर पड़ा हुआ है। पंसस सुनील गुप्ता ने इस संबंध में जिला उपायुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई बार मांग पत्र भी सौंप चुके हैं। विधायक संजीव सरदार के प्रयास से समय अनुसार पर्व त्त्यौहार में अस्थाई रूप से जुस्को एवं जुगसलाई नगरपालिका के माध्यम से कचरा का उठाव किया जाता है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ग्राम सभा करने एवं कचरा फेंकने का सुनिश्चित स्थान चयन करने की बात भी बोल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : Adityapur: आदित्यपुर में बौद्धिक संपदा कार्यशाला 26 मार्च को, MSME और स्टार्ट-अप्स के लिए महत्वपूर्ण अवसर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time