Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के परिसर में इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (ISM), रांची के जमशेदपुर सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह केंद्र शहर के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

​AI का टूल की तरह इस्तेमाल करें : विधायक सरयू राय 

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) की महत्ता पर विशेष जोर दिया। श्री राय ने कहा, “AI से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे एक सकारात्मक टूल के रूप में अपनाना चाहिए। औसत बुद्धिमत्ता वाले बच्चों तक भी इसकी समझ पहुँचनी अनिवार्य है, तभी यह तकनीक गांव और देश के समावेशी विकास में सहायक सिद्ध होगी।” उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान दौर में लेटेस्ट तकनीक में निपुणता हासिल करके ही हम अपने कार्यों को सरल, प्रभावी और प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं।

​समय की मांग है व्यक्तिगत और तकनीकी विकास : डॉ. अशोक कुमार झा

​विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने विधायक सरयू राय के वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा कि आज के समय में एआई (AI) का ज्ञान व्यक्तिगत और राष्ट्रीय प्रगति के लिए अनिवार्य हो चुका है। उन्होंने संस्थान की इस पहल को जमशेदपुर के शैक्षणिक परिदृश्य के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। समारोह के दौरान ISM रांची की प्राचार्य डॉ. ज्योति और संस्थान के अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने कॉलेज द्वारा संचालित विभिन्न आधुनिक पाठ्यक्रमों और संस्थान के शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी साझा की। इस गौरवशाली अवसर पर शिक्षा जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, LBSM College) ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने दिया।
समारोह में ​डॉ. कमलेन्दु, ​चंदना ठाकुर, हेड ऑफ इंस्टिट्यूट, ई-डिजिटल इंडिया समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज–साह ट्रेडर्स के बीच एमओयू, 50 छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्रियल प्रशिक्षण

पोटका : शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में रंभा कॉलेज और साह ट्रेडर्स के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time