Jamshedpur: सांसद बिद्युत बरण महतो ने फोरलेन कॉरिडोर का निरीक्षण, प्रगति पर जताया संतोष

जमशेदपुर:  सांसद बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक निर्माणाधीन फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर एकता कुमारी, एचजी इंफ्रा कंपनी के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

सांसद ने पारडीह कार्यस्थल, बिग बाजार, बालिगुमा पुलिया और अन्य दो स्थलों पर रुककर चल रहे काम का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के सुझावों को भी सुना। निरीक्षण के अंत में उन्होंने एचजी इंफ्रा के कास्टिंग स्थल का भी दौरा किया।

निरीक्षण के बाद सांसद महतो ने कहा कि कार्य की गति संतोषजनक है, लेकिन इसे तय समय सीमा में पूरा करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम की गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता न हो।

निरीक्षण के उपरांत हुई समीक्षा बैठक में प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि जेबीवीएनएल, जेयूएसएनएल, पीएचईडी, डीएफओ और मानगो नगर निगम स्तर पर कुछ कार्य लंबित हैं, जिससे परियोजना की गति प्रभावित हो रही है।

इस पर सांसद महतो ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत की और निर्णय लिया कि उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में जल्द एक बैठक होगी, जिसमें सभी लंबित समस्याओं का समाधान कर परियोजना को तेजी दी जाएगी।

निरीक्षण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, किशन महाराज, नित्यानंद सिंहा, सुशील पांडे, अमरेंद्र पासवान, राकेश लोधी, वीरेन महतो, राजीव सिंह, राहुल कुमार, सुशील कुमार, नवनीत तिवारी, सुमन श्रीवास्तव, राजदीप दत्त समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त ने मुसाबनी में किया Vegetable Farming Cluster का निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora :  फिट इंडिया फ्रीडम रन का हुआ आयोजन, CISF जवानों ने लगाई दौड़

जादूगोड़ा : गृह मंत्रालय के निर्देश पर यूसिल की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने इंस्पेक्टर पवन कुमार व बलविंदर सिंह की अगुवाई में शनिवार को…

Spread the love

Potka : माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती सह विजया सम्मेलन का आयोजन, त्याग और तपस्या की जीवंत मूर्ति थीं योगेश्वरी मां : सुनील कुमार दे

अशुभ शक्ति पर शुभ शक्ति की विजय ही विजया दशमी का मूल भाव : शंकर चंद्र गोप पोटका : हाता स्थित माताजी आश्रम हाता में आश्रम की संस्थापिका योगेश्वरी मां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time