jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो ने विभिन्न स्थानों पर किया झंडोत्तोलन

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन किया.  सर्वप्रथम बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय पर उन्होंने झंडोत्तोलन किया. मौके पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता को गणतंत्र दिवस की सर्वप्रथम शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारतीय संविधान को हम लोगों ने अंगीकार किया था.  इस संविधान के बताए हुए मार्ग पर चलकर आज भारत विश्व की महाशक्ति बन चुका है. सांसद महतो ने कहा कि आजकल कुछ लोग संविधान को महज कोरा कागज समझकर जेब में लेकर घूमते फिरते हैं.  जिन्हें संविधान का ना ज्ञान है और ना ही संविधान के बताए हुए मार्ग पर चलने की कोई मंशा है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने यहाँ किया ध्वजरोहण

बाबा साहब अंबेडकर की यह अमूल्य धरोहर है – सांसद

सांसद ने कहा कि जिन लोगों ने बार-बार संविधान का उल्लंघन कर इस देश की गरिमा को ठेस पहुंचाया है आज वही लोग संविधान का रोना रो रहे हैं. बाबा साहब अंबेडकर की यह अमूल्य धरोहर है.  इस धरोहर को हम सभी को न सिर्फ संरक्षित करना है बल्कि इसके बताए हुए मार्ग पर चलकर इस देश को परम वैभव की ओर ले जाना है.  यह देश तब तक सुरक्षित है जब तक यह संविधान सुरक्षित है. आज विदेशी शक्तियां इस संविधान को ढाल बनाकर देश को तोड़ने में लगे हैं. महतो ने सोनारी स्थित सबुज संघ, कदमा रामनगर वैश्य एकता मंच के कार्यालय परिसर में, बिष्टुपुर स्थित सरदार पटेल चौक के प्रतिमा के समक्ष एवं आदित्यपुर के अन्य दो स्थानों पर झंडोत्तोलन किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गोविंदपुर में बढ़ा चोरों का आतंक, दयाल सिटी  फ्लैट में हुई लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

मौके पर ये थे उपस्थित

 

मौके पर चंद्रशेखर मिश्रा , चित्तरंजन वर्मा,हरेंद्र पांडे, नीरज सिंह,रीता मिश्रा,संजीव सिंहा,राजीव सिंह, संजय तिवारी, प्रशांत पोद्दार, आनंद कुमार,विनोद राय, दीपू सिंह,चंचल चक्रवर्ती, अमरेंद्र पासवान,धर्मेंद्र प्रसाद,नीतीश कुशवाहा,अभय चौबे, बलवीर मंडल,ललन यादव, मुन्ना मोहंती, संध्या नंदी, लीना चौधरी, लक्ष्मी सिंह चंद्र मोहन चौधरी, जितेंद्र कुमार, श्रीकांत देव,अशोक गोयल,काजल मुखर्जी,अशोक मंडल राजेश्वर साहू ,भोला शर्मा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या: बच्चों की कलात्मक प्रस्तुति से गूंजा जिला मुख्यालय

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time