Jamshedpur: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले में विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने कर्मी हुए सम्मानित

जमशेदपुर: जिला स्तरीय समारोह का आयोजन माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में किया गया. इस अवसर पर विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न कोषांगों के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

युवा मतदाताओं का सम्मान
इस अवसर पर 05 युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम में 62 बीएलओ, विभिन्न कोषांगों के 187 कर्मियों, दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेंडर प्रतिनिधियों को निर्वाचन कार्य में उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया.

मतदाता शपथ और शुभकामनाएं
इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभागार में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई. कार्यक्रम में संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम और जिला परिवहन पदाधिकारी ने सम्मानित कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और आगे भी अपनी उत्कृष्टता से दायित्व निर्वहन करने की प्रेरणा दी.

सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति
इस समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खलखो समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : Ranchi: कार्यपालक दण्डाधिकारी मृत्युंजय कुमार को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time