Jamshedpur: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, एसएसपी ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यशाला में एसएसपी किशोर कौशल ने ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों और डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है, और असावधानी बरतने पर कोई भी व्यक्ति साइबर अपराधियों का शिकार हो सकता है. उन्होंने लोगों को सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक या अज्ञात नंबरों से आए फोन कॉल्स से बचने, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सख्त हिदायत दी.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने उस्तरा से किया हमला, रौशन को एमजीएम में कराया गया भर्ती

इसके अलावा, साइबर विशेषज्ञों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर नकली बैंक अधिकारी, लॉटरी जीतने की सूचना, केवाईसी अपडेट और अन्य बहानों से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं. ऐसे में किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने या अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह सतर्क रहना जरूरी है.इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और छात्रों को साइबर जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट का सही उपयोग जरूरी है, लेकिन इसके खतरों को समझना भी उतना ही आवश्यक है.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

Spread the love

Municipal Elections : भाजपा समर्थित अर्चना दुबे बनीं जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष, हिदायत समर्थक इरशाद अंसारी को मिले मात्र तीन वोट

शपथ ग्रहण के बाद वाइस चेयरमैन के लिए चार वार्ड पार्षदों ने दाखिल किया था पर्चा जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के चुनाव में वार्ड 21 की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time