Jamshedpur : सरस्वती पूजा विसर्जन में हड़कंप, कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काणा गिरफ्तार

  • बागबेड़ा में गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बड़ी वारदात टली
  • विसर्जन के दौरान अफरा-तफरी, पुलिस की सख्त चौकसी

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना चौक स्थित डीभी रोड पर सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान एक कुख्यात अपराधी के इलाके में मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली। बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को गुप्त जानकारी मिली थी कि दीपक तिवारी उर्फ काणा एक नाश्ता दुकान में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर बड़ौदा घाट और आसपास के इलाकों में पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur जमशेदपुर के कारोबारी पुत्र कैरव गांधी अपहरण मुक्त, तड़के 4 बजे झारखंड के बरही के पास परिजनों को सौंप फरार हुए अपहर्ता

तड़ीपार के बावजूद शहर में एंट्री, गंभीर मामलों में रहा है शामिल

गिरफ्तार अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काणा रामनगर शाखा मैदान क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। जिला पुलिस प्रशासन ने उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पिछले माह ही उसे तड़ीपार किया था, इसके बावजूद वह जमशेदपुर में दाखिल हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से अपने गृह क्षेत्र बागबेड़ा पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने आरोपी द्वारा फायरिंग की सूचना भी दी है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दीपक उर्फ काणा पर हत्या, फायरिंग, अवैध शराब कारोबार सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में गांजा कारोबारी बबलू सिंह पर हुई फायरिंग में भी उसका नाम सामने आया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time