जमशेदपुर : जमशेदपुर के कारोबारी पुत्र कैरव गांधी
अपहरण मुक्त हो गए है. अहले सुबह करीब 4 बजे कैरव गांधी को अपहरणकर्ताओ ने झारखंड के बरही के पास परिजनों को सौप दिया. पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस की रिकवरी होती तो अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस होता लेकिन बताया जाता है कि परिवार के लगातार प्रयास से वह वापस आ पाया है. इस मामले को लेकर पुलिस और परिजन मीडिया से बात नहीं कर रहे है. बताया जाता है कि करीब 14 दिन के बाद अचानक वह घर आया हैगौरतलब है कि जमशेदपुर के सीएच एरिया एसएसपी के अपने घर के पड़ोस में रहने वाले कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी का अपहरण हो गया था. 13 जानवरी से वह अपहृत था. अब जाकर वह अपहरण मुक्त हुआ है. बताया जाता है कि अपहरणकर्ताओ ने 5 करोड़ फिर 10 करोड़ की फिरौती मांगी थी. रिहाई पुलिस ने कराई है या परिवार ने ही पहल कर अपने बेटे को लाया है, यह समझ से परे है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए गर्व का क्षण : अमरप्रीत सिंह काले
There is no ads to display, Please add some



















































