Republic day : देशभक्ति गीत एवं नृत्य से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नाट्य प्रस्तुति में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जमशेदपुर को मिला प्रथम पुरस्कार 

जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला प्रशासन की ओर से देशभक्ति गीत एवं नृत्य से ओतप्रोत एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया तथा देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्कृतिक प्रस्तुति के लिए तृतीय पुरस्कार- दिव्य रत्न, सीएम स्कूल ऑफ एक्सलैंस जमशेदपुर को एकल गायन प्रस्तुति के लिए, द्वितीय पुस्कार नाट्य प्रस्तुति हेतु कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पटमदा को तथा
प्रथम पुरस्कार नाट्य प्रस्तुति हेतु कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जमशेदपुर को दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Republic day : संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतंत्र को सशक्त बनाने और भारत को प्रगति के शिखर पर पहुंचाने के संकल्प का दिन : सुधीर कुमार पप्पू

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time