Jamshedpur: पार्किंग विवाद ने लिया खूनखराबे का रूप, चाकूबाजी में दो घायल

जमशेदपुर:  आजादनगर थाना क्षेत्र के पारडीह चौक के पास रविवार शाम गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ छोटा-सा विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। किराना दुकानदार गोलू प्रजापति और सड़क किनारे चाउमीन बेचने वाले युवक के बीच पहले कहासुनी हुई। विवाद की वजह दुकान के सामने वाहन पार्किंग को लेकर बना तनाव बताया जा रहा है।

विवाद से मारपीट और फिर चाकूबाजी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के तुरंत बाद स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि गोलू प्रजापति ने अपने परिचित युवकों को मौके पर बुला लिया। स्थिति खतरे में देखते हुए चाउमीन बेचने वाला युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन तभी गोलू और उसके साथ आए युवकों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

बीचबचाव करने आया युवक भी घायल
इस दौरान शोर सुनकर पास में रहने वाला कंचनदीप बीचबचाव करने पहुंचा। लेकिन हमलावरों ने उसे भी धक्का-मुक्की में घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। चाउमीन बेचने वाले युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि कंचनदीप की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: शेयर–सोना निवेश के नाम पर बड़ा फ्रॉड उजागर, मुनाफे के झांसे में 6 करोड़ डूबे

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Baharagora : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी पुलीन कुमार घोष (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time