jamshedpur : पुलिस ने टेंपो चोरी के मामले में तीन दिन बाद भी नहीं की कोई कार्रवाई

जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना अंतर्गत वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय के पास से मंगलवार के दिन प्रातः 9:30 बजे दिनदहाड़े मानगो कृष्णा नगर के रहने वाले सुरेंद्र गिरी की सवारी टेंपो चोरी हो गई । तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं हो पाने के बाद सुरेंद्र गिरी ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी दी.  जानकारी मिलते ही विकास सिंह ने सुरेंद्र गिरी की आवास पर जाकर मामले की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टुसु मेले में अमरप्रीत काले ने बजाया ढोल, किया डांस – देखें वीडियो

विकास सिंह ने जिला प्रशासन से सीसीटीवी फूटेज चेक करने की मांग की 

सुरेंद्र गिरी ने बताया की प्रतिदिन वह सुबह सवारी लेकर साकची जाया करते थे उनके मोहल्ले में पानी की घोर किल्लत है. इसलिए सवारी छोड़ने के बाद अपने गाड़ी में रखे गैलन में पानी भरने वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में जाया करते थे. पानी भरने में महज उन्हें पांच मिनट ही लगता था मंगलवार के दिन प्रातः 9:30 बजे वह सवारी उतार कर वाणिज्य कर विभाग के अंदर गैलन में पानी भरने गए मात्र पांच मिनट के बाद जब पानी लेकर मुख्य सड़क पर आए तो देखा उनका टेंपो गायब है. अगल-बगल पूछताछ करने पर कुछ भी पता नहीं चला.  उसके बाद उन्होंने बिष्टुपुर थाना में टेंपो चोरी होने का मामला जर्ज कराया. तीन दिन बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है अबतक. इस घटना पर विकास सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय के महज पचास मीटर दूरी पर दिन दहाड़े टेंपो चोरी होना अपराधी के बढ़ें हुए मनोबल को दर्शाता है. विकास सिंह ने जिला प्रशासन से सीसीटीवी कैमरे के फूटेज चेक कर टेंपो को बरामद करने की बात कही ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अतिक्रमण हटाने पहुंची जुस्को की टीम पर पथराव

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time