Jamshedpur : केंद्र में युवा मंत्रिमंडल की तैयारी, मोदी सरकार का 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

  • बजुर्ग मंत्रियों की जगह युवाओं को मौका, संगठन और प्रशासनिक क्षमता के आधार पर चयन

जमशेदपुर : भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता और झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल को युवा बनाने की तैयारी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान मंत्रिमंडल में केवल 17% युवा मंत्री हैं, जबकि 50 से 60 वर्ष के आयु वर्ग के मंत्री 47%, 60 से 70 वर्ष के मंत्री 7% और 70 वर्ष से ऊपर के मंत्री लगभग 4% हैं। मोदी सरकार अब संगठन अनुभव और प्रशासनिक क्षमता के साथ युवा चेहरों पर ध्यान दे रही है। इस प्रक्रिया का प्रमाण भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन की नियुक्ति के माध्यम से स्पष्ट हो चुका है। मंत्रियों को हटाने के लिए कमजोर प्रदर्शन, आयु या स्वास्थ्य, संगठनात्मक अपेक्षाओं पर खरा न उतरना और चुनावी जिम्मेदारियों में सीमित योगदान जैसे मानदंड तैयार किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में “Luck Paglu” रिएलिटी शो का शानदार आयोजन, Zeze बने विजेता

केंद्र में युवा मंत्रियों की बढ़ती भूमिका, मोदी सरकार का रणनीतिक कदम

नए मंत्रिमंडल के चयन में संगठन का लंबा अनुभव, चुनावी राज्यों में प्रभावशाली चेहरा, सामाजिक-क्षेत्रीय संतुलन और प्रशासनिक क्षमता जैसे मानदंड प्रमुख होंगे। इस योजना के तहत युवा मंत्रियों का मैप तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में मंत्रिमंडल में बदलाव और राष्ट्र के विकास में तेजी संभव होगी। जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि इस सोच के लिए मोदी सरकार को अग्रिम बधाई दी जा रही है क्योंकि मंद गति वाली नीतियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस तरह की पहल से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और युवा शक्ति को निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण स्थान मिलेगा।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time