Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर आगमन को लेकर पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षा व व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी

  • जिला प्रशासन और पुलिस बल ने ब्रीफिंग में किए दिशा-निर्देश, प्रोटोकॉल व यातायात प्रबंधन पर जोर

जमशेदपुर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की अध्यक्षता में जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल, रूट लाइन, हवाई अड्डा/हेलिपैड, आवास स्थल, सभा स्थल, पार्किंग और आपातकालीन व्यवस्थाओं की पूरी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समन्वय के साथ करना होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पाकिस्तान और बांग्लादेश में अराजकता, भारत चिंतित – जेपी पांडेय

जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति आगमन के लिए व्यापक तैयारियों की ब्रीफिंग की

वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने रूट लाइन क्लियरेंस, एंटी-सबोटाज जांच, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक और रूट डायवर्जन, पास व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस इनपुट को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। सभी पुलिस बल निर्धारित ड्रेस कोड और प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम, क्विक रिस्पॉन्स टीम और मेडिकल इमरजेंसी यूनिट पूरी तरह सक्रिय रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रपति के आगमन से बदली करनडीह की तस्वीर, सात दशक बाद दिखी प्रशासनिक सफाई

सुरक्षा और समन्वय पर दिया विशेष जोर, आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयार

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी मीडिया माध्यमों से साझा की जाएगी। जिला के वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, एयरपोर्ट और पूरे रूटलाइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभी वरीय दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे और उन्होंने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु समन्वय और सतर्कता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time