Jamshedpur : राष्ट्रपति के आगमन से बदली करनडीह की तस्वीर, सात दशक बाद दिखी प्रशासनिक सफाई

  • करनडीह खासमहल सड़क पर पहली बार प्रशासनिक स्तर पर हुई व्यापक साफ-सफाई
  • पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर : करनडीह खासमहल सड़क क्षेत्र में इन दिनों एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। आजादी के करीब सात दशक बाद पहली बार सड़क के दोनों ओर प्रशासनिक स्तर पर जोर-शोर से साफ-सफाई कराई जा रही है। यह बदलाव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करनडीह आगमन के मद्देनजर देखने को मिला है। जहां एक ओर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और नगरपालिका क्षेत्रों में नियमित सफाई की व्यवस्था रहती है, वहीं पंचायत क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था लंबे समय से उपेक्षित रही है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सड़कें चकाचक हो गई हैं, नालियों की सफाई और कचरे की निकासी की जा रही है। स्थानीय लोग इस बदलाव को देखकर राष्ट्रपति के प्रति आभार जता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कपाली से लापता किशोर का शव बरामद होने से सनसनी, कबिरिया स्कूल का आठवीं कक्षा का था छात्र 

राष्ट्रपति दौरे से बदली शहर की व्यवस्था

इस मामले पर कांग्रेसी नेता आनंदमय पात्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्रों में भी नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद और जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में कभी गंभीर पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बावजूद वार्ड सदस्य, पंचायत समिति, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, विधायक और सांसद—किसी ने भी सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता नहीं दी। पात्रा ने कहा कि जिस तरह राष्ट्रपति के आगमन से पहले साफ-सफाई हो रही है, अगर यही व्यवस्था नियमित रूप से लागू हो जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान साकार होने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने सरकार से पंचायत क्षेत्रों में स्थायी सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग की।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम, पुरूलिया व बांकुड़ा में बालू मूल्य निर्धारण की मांग, जंगल महल स्वराज मोर्चा ने मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर कार्रवाई की मांग की

झाड़ग्राम : जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में बालू की कीमतों को लेकर उत्पन्न स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन ने पश्चिम बंगाल…

Spread the love

Jhargram : वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम : प्रवीण कुमार त्रिपाठी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाड़ग्राम स्थित साधु रामचंद मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य पौधारोपण अभियान झाड़ग्राम : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाड़ग्राम स्थित साधु रामचंद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time