Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी संथाली भाषा और ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में

  • विधायक संजीव सरदार ने आयोजन समिति संग की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा
  • विधायक संजीव सरदार ने की कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

जमशेदपुर : 29 नवंबर को दिशोम जाहेर, करनडीह, जमशेदपुर में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाली भाषा और ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष पूर्ण होने) के भव्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। यह आयोजन संथाली भाषा के प्रचार-प्रसार और ओलचिकी लिपि की सौ वर्ष पूर्ण होने की खुशी में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस अवसर पर संथाली समाज और झारखंड के नागरिकों में उत्साह का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : विधायक समीर मोहंती बिजली कटौती को लेकर सख्त, कहा- लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

राष्ट्रपति की उपस्थिति में होगा संथाली भाषा और ओलचिकी लिपि का गौरवपूर्ण समारोह

इस क्रम में शुक्रवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार आयोजन स्थल दिशोम जाहेर पहुंचे और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कमिटी से कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी ली और आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह कार्यक्रम संथाली समाज और पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होना संथाली भाषा, संस्कृति और ओलचिकी लिपि को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर आयोजन समिति के रविंद्रनाथ मुर्मू, वीर प्रताप मुर्मू, गणेश टुडू, शंकर हेंब्रम, कुशल हांसदा, बाबूलाल, जोबा मुर्मू और मानसिंह मांझी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time